Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer dies after coming into contact with an electric current while working in a field

Sambhal News: खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 23 Nov 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 23 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming into contact with an electric current while working in a field
चंदौसी (संभल)। कस्बा नरौली में रविवार शाम खेत में फसल की सिंचाई करते समय मोहल्ला मंगलवाला निवासी किसान हरिओम कश्यप (50) की करंट की चपेट आकर मौत हो गई। आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मंगलवाला निवासी हरिओम कश्यप रविवार शाम करीब पांच बजे खेत में खड़ी सरसों की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में खड़े बिजली के खंभे में करंट उतर आया। सिंचाई करते समय वह खंभे के संपर्क में आए तो करंट लगने से बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो गए। काफी देर बाद आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर उन पर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी मालती, बेटे प्रमोद, मनोज और सुबोध के अलावा बेटी रश्मि को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed