{"_id":"6b034c226e2469187b01cd1e","slug":"couple-on-a-motorcycle-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134904-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत
Mon, 23 Nov 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बबराला (संभल)। जनपद बुलंदशहर में शनिवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बबराला के गांव सिकंदरपुर खागी निवासी जगवीर (30) और उनकी पत्नी मधु (26) की मौत हो गई।
जबकि उनका चार साल का बेटा सुरक्षित है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।रविवार को शव गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
पुलिस के मुताबिक, बबराला थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर खागी गांव निवासी जगवीर शनिवार को अपनी पत्नी मधु और चार साल के बेटे के साथ बाइक से बुलंदशहर रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाम करीब सात बजे बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र की 11 मिल पुलिस चौकी के अंतर्गत जुगसाना गेट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनका चार साल का बेटा सुरक्षित बच गया। रविवार की शाम जब शव घर पहुंचे तो परिवार में चीख पुकार मच गई। शाम पांच बजे दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर सिसौना गंगा घाट पर किया गया।
बुलंदशहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मोबाइल नंबर के जरिये परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं बबराला थाना प्रभारी लवनीश चौधरी का कहना है कि उन्हें हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।