{"_id":"608f00cf8ebc3efb8d1e35ac","slug":"lathi-charge-in-chandausi-sambhal-sambhal-news-mbd3880182185","type":"story","status":"publish","title_hn":"र पुलिस ने बरसाईं लाठी तब हठी बेकाबू भीड़, न किया लॉकडाउन का पालन न सताया संक्रमण का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र पुलिस ने बरसाईं लाठी तब हठी बेकाबू भीड़, न किया लॉकडाउन का पालन न सताया संक्रमण का डर
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मंडी समिति में बने मतगणना स्थल के बाहर जमा भीड़ ने कोरोना की गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाईं। लॉकडाउन का भी लिहाज नहीं किया। जब भीड़ बेेकाबू हुई तो पुलिस ने लाठी चलाई और भगदड़ मच गई। इधर उधर लोगों ने दौड़कर खुद को बचाया। काफी संख्या में लोगों की चप्पल और जूते तक मौके पर पड़े रह गए।
रविवार की सुबह से ही मतगणना स्थल के आसपास भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने कई बार भीड़ को काबू करने का प्रयास किया लेकिन हालात बिगड़ते गए। त्रिस्तरीय पंचायती चुुनाव की मतगणना के दौरान विधानसभा व लोकसभा मतगणना जैसे हालात बन गए। काफी संख्या में जमा लोगों ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। काफी लोग ऐसे भी एकत्र थे जिन्होंने मास्क ही नहीं लगाया था। जब हालात बिगड़े तो पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। जमकर लाठी बरसाईं। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया।
लोग इधर उधर दौड़ने लगे और कुछ ही देर में सन्नाटा पसर गया। हालांकि बाद में भी लोगों की भीड़ जमा हुई लेकिन इस तरह नहीं थी कि लोगों से निकलने मुश्किल हो रहा था। यही हाल संभल मंडी समिति के बाहर हुआ। पुलिस ने सख्ती की तो लोग भाग गए। यह कार्रवाई एसडीएम दीपेंद्र यादव के आदेश पर की गई।
विज्ञापन
दरअसल एसडीएम निरीक्षण करने के लिए मतगणना स्थल पहुंचे थे। उन्होंने भीड़ देखी तो पुलिस को खदेड़ने का आदेश कर दिया। इसके बाद सारा दिन हालात काबू में रहे। भीड़ रही लेकिन इधर उधर ही खड़े रहे। पुलिस ने मतगणना केंद्र के दोनों तरफ सौ-सौ मीटर क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करा लिया।