{"_id":"573cc3cf4f1c1b7406ac7654","slug":"landscruiser-comes-sambhal-for-vip-no","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी नंबर की तलाश में संभल आई लैंडक्रूजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी नंबर की तलाश में संभल आई लैंडक्रूजर
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 19 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
लैंड्सक्रूजर कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी नंबर के लिए संभल जिले में 1.34 करोड़ रुपये मूल्य की लैंडक्रूजर गाड़ी का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके तहत एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को आवेदन किया गया है। रोड टैक्स 13.42 लाख रुपये जमा करके औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जिले में रजिस्टर्ड होने वाली यह पहली लैंडक्रूजर गाड़ी होगी। इसे उप्पल चड्ढा हाईटेक डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड फर्म के नाम खरीदा गया है। एआरटीओ कार्यालय में जब रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया तब कार्यालय के कर्मचारी भी गाड़ी को देखने के लिए उत्सुक थे, लेकिन गाड़ी दिल्ली में खरीदी गई है।
साथ ही उसका मुआयना गाजियाबाद में आरटीओ को करा दिया गया है। वहां के आरटीओ की रिपोर्ट आएगी। संभल की एआरटीओ छबि सिंह चौहान ने बताया कि आरटीओ गाजियाबाद की रिपोर्ट आने और कुछ औपचारिकताएं पूरी होने पर पंजीकरण होगा। गाड़ी का नंबर यूपी-38 एफ 0001 है।