{"_id":"6a0cc33b99690ead0b030143","slug":"land-will-be-purchased-from-3000-farmers-from-38-villages-for-the-parikrama-marg-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135585-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिक्रमा मार्ग के लिए 38 गांवों के तीन \nहजार किसानों से खरीदी जाएगी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिक्रमा मार्ग के लिए 38 गांवों के तीन हजार किसानों से खरीदी जाएगी भूमि
Wed, 20 May 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 20 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
संभल। पौराणिक और ऐतिहासिक 68 तीर्थ व 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए 38 गांवों के तीन हजार किसानों से भूमि खरीदी जाएगी। राजस्व और पीडब्ल्यूडी की टीम ने संयुक्त रूप से करीब 33.84 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली है। अब खरीदारी के लिए जिला प्रशासन की अंतिम मुहर बाकी है। परिक्रमा मार्ग बनने से जहां श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। 38 गांवों का यातायात भी सुगम बनेगा।
शासन ने मार्च माह में चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए 100 करोड़ से अधिक रुपये जारी किए हैं। जबकि पूरी परियोजना के लिए 303 करोड़ रुपये खर्च की मंजूरी मिली है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।
मार्ग निर्माण के लिए 33 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिह्नित की गई है, जिसे 100 करोड़ से अधिक धनराशि से खरीदा जाएगा। भूमि अधिग्रहण की तैयारी पूरी हो गई है, लेकिन जिला प्रशासन की अंतिम मुहर बाकी है। एक दो दिन में यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि सड़क के दोनों ओर तीन मीटर चौड़ी पटरी (फुटपाथ) विकसित की जाएगी। इस लिहाज से 16 मीटर तक जमीन चाहिए। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित गांवों के किसानों के नाम, गाटा संख्या और अधिग्रहीत होने वाली भूमि का पूरा रिकॉर्ड तैयार है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होगी। बताया कि करीब तीन हजार किसान ऐसे हैं, जिनसे जमीन की खरीद होनी है।