फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Land purchased from eight farmers for PAC battalion

Sambhal News: पीएसी बटालियन के लिए आठ किसानों से जमीन खरीदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Land purchased from eight farmers for PAC battalion
संभल। संभल जिले में पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने के लिए चिह्नित भूमि के बैनामे शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार की रात आठ किसानों ने सरकार के पक्ष में बैनामे कराए। कुल 25 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है। जिसके एवज में भूमिधर किसानों के खाते में करीब 62 करोड़ रुपये जाएंगे।
विज्ञापन

संभल तहसील क्षेत्र के गांव दतावली और एदलपुर में यह बटालियन स्थापित की जाएगी। इसके लिए वर्ष 2019 से प्रक्रिया चल रही है। यह पीएसी की 24वीं बटालियन मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर संभल में स्थापित होगी। इसके स्थापित होने से जिले की सुरक्षा बढ़ेगी। भूमि क्रय किए जाने के लिए काफी समय पहले ही धन आवंटित हो चुका था। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि पहले दिन आठ किसानों ने भूमि का बैनामा कराया है। बाकी किसानों के प्रपत्र भी तैयार हैं। जल्द ही बैनामा की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

0000
एनआरसी व सीएए बवाल के बाद शुरू हुई थी पीएसी बटालियन के लिए मांग

वर्ष 2019 में संभल बवाल की आग से धधक गया था। पुलिस पर हमला हुआ था और दो आम लोगों की जान भी चली गई थी। दो दिन तक हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने माना कि पीएसी की बटालियन होनी चाहिए। इसके तहत ही मुरादाबाद के तत्कालीन आईजी व वर्तमान में बरेली के एडीजी रमित शर्मा ने शासन को पत्र लिखकर पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने की मांग की थी। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ने पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000
संभल बवाल के बाद तेज हुई कार्रवाई
यूं तो पहले ही पीएसी बटालियन की कवायद चल रही थी लेकिन 24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के संबंध में सर्वे के दौरान बवाल हुआ तो इसकी कवायद में तेजी आई। शासन स्तर के अधिकारी सक्रिय हुए। जिसके बाद अब बैनामे शुरू कराए गए हैं।

0000
पीएसी बटालियन के लिए बैनामे शुरू हो गए हैं। पहले दिन आठ किसानों ने बैनामे कराए हैं। जल्द ही अन्य बैनामे कराए जाएंगे, ताकि समय पर पीएसी बटालियन की स्थापना हो सकें।
-प्रदीप वर्मा, एडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed