फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Laborer returning after putting linter died after falling from tractor

Sambhal News: लिंटर डालकर लौट रहे मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Laborer returning after putting linter died after falling from tractor
बहजोई। लिंटर डालकर लौट रहे मजदूर की मशीन से गिरकर मौत हो गई। वह क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन का मजदूरी पर लिंटर डालने गया था। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसारू निवासी निहालचंद (31) लिंटर डालकर साथी मजदूरों के साथ घर लौट रहा था। कुछ मजदूर ट्रैक्टर से जुड़ी लिंटर डालने की मशीन तो कुछ ट्रैक्टर पर बैठै थे। निहालचंद लिंटर डालने वाली मशीन पर बैठा था। रास्ते में बेहटा-जयसिंह चौराहे के निकट वह किसी तरह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच रास्ते में घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी ने घायल को मृत घोषित कर दिया। तहेरे भाई सत्यपाल सिंह ने बताया कि निहालचंद लिंटर डालकर घर लौट रहा था।

तभी रास्ते में यह हादसा हो गया और उसकी जान चली गई। वहीं जानकारी मिलने पर परिजन भी संभल अस्पताल में पहुंच गए। मजदूर की मौत से पत्नी कैलासो समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीण का कहना था कि सत्यपाल की मौत से छोटे-छोटे चार बच्चों के पालन-पोषण पर संकट रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed