फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kutcha house collapsed due to storm, father and two children got crushed and injured

Sambhal News: आंधी से गिरा कच्चा मकान, पिता व दो बच्चे दबकर घायल

Sun, 12 May 2024 04:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 May 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapsed due to storm, father and two children got crushed and injured
सरायतरीन (संभल)। हयातनगर के गांव मिलक सैंजना में शुक्रवार की देर रात आंधी में कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर मक्खन सिंह, उनकी बेटी गुड्डो व बेटा ओमप्रकाश दब गए। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह बेटा और बेटी के साथ मकान में सो रहे थे। रात एक बजे आंधी से कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि लोगों ने बाहर निकाल लिया। बताया कि मकान पूरी तरह कच्चा था और मकान के नीचे घरेलू सामान दब गया है। इसमें करीब 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को हादसे की सूचना पर पहुंचे लेखपाल अमन ने जांच पड़ताल की। लेखपाल ने बताया कि आंधी के चलते मकान गिरा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दी गई है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed