{"_id":"670086137fd985cced0bcd09","slug":"krishna-drama-presented-in-a-captivating-manner-in-sambhal-kalki-mahotsav-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-115109-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल कल्कि महोत्सव में मनमोहक तरीके से दी गई कृष्ण नाटिका की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल कल्कि महोत्सव में मनमोहक तरीके से दी गई कृष्ण नाटिका की प्रस्तुति
Sat, 05 Oct 2024 05:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर के बड़ा मैदान पर चल रहे सात दिवसीय संभल कल्कि महोत्सव का समापन किया गया। इस बीच कृष्ण नाटिका कार्यक्रम भी हुआ। शुक्रवार को मुख्य अतिथि व प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने ओडीओपी व स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गये उत्पादों समेत दूसरे स्टॉलों को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने जानकारी ली। इस बीच मुख्य अतिथि समेत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्लवन कर कृष्ण नाटिका कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कला व संस्कृति समूह पवन चिंतन धारा आश्रम की डॉ. कविता अस्थाना की टीम ने बड़े ही मनमोहक तरीके से कृष्ण नाटिका कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।