फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   krahate rahe ghayal, kanwdiryon ko loot rahi thi bhide

कराहते रहे घायल, कांवड़ियों को लूट रही थी भीड़

Fri, 24 Feb 2017 02:07 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 24 Feb 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
krahate rahe ghayal, kanwdiryon ko loot rahi thi bhide
एक्सीडेंट
दूध टैंकर और छोटा हाथी की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर पहुंची भीड़ में लुटेरे पहुंच गए। यहां बेहोश और घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए पहुंचाने की बजाय लूट-खसोट करने में जुट गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को इसका अफसोस भी था, मगर वो विरोध का साहस नहीं जुटा सके और लुटेरे किसी की जेब से नगदी तो किसी के मोबाइल निकालते रहे। जरूरी सामान भी लूटकर ले गए। होश आने पर कांवड़ियों को लोगों की हरकत का पता चला।
विज्ञापन


हादसे में मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 35 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को रहरा और हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्रेमवती (40) पत्नी नरेश, कल्लो (48) पत्नी बीरबल, पन्नालाल (60) पुत्र छिद्दा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में कई घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


वहीं कलावती (32) पत्नी लक्ष्मी सिंह निवासी नगलिया भौंसली (गुन्नौर) की रजपुरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, भीषण हादसे से कांवड़िये बेकाबू हो गए और  हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने किसी तरह मामला संभाला। उधर, जिला अस्पताल के वार्ड में दाखिल संभल जनपद के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी ऋषिपाल पुत्र किशोरी लाल हादसे में बुरी तरह जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रात के हादसे के बाद जो घटना घटित हुई, उसके बारे में बताना शुरू किया तो हर कोई शर्मसार हो गया। बताया कि साहब, वाहन में टक्कर लगने के बाद बेहोशी छा गई थी। जब आंख खुली तो मौके पर लोगों की भीड़ थी। जेब में 700 रुपये और मोबाइल रखा था। भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने रुपये और मोबाइल दोनों निकाल लिए। बात करने की मोबाइल पर कोशिश की जा रही है, वह बंद ही आ रहा है। वहीं तुम्हरिया गांव निवासी दूसरे घायल उमेश पुत्र चित्रपाल ने कहा कि जेब में पांच हजार रुपये थे। एटीएम कार्ड और लाइसेंस भी उसमें ही था, जेब से सब पार कर दिया। जीतपाल पुत्र ऋषिपाल निवासी तुम्हरिया के साथ हुआ। उसकी जेब से 500 रुपये और मोबाइल निकाल लिया गया। अन्य कई कांवड़िये भी लुटेरों की हरकत का शिकार हुए। परिजन ठीक होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।


उधर, रजपुरा में एसपी बालेंदु भूषण ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। परिजनों में कोहराम मचा था। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। गांव में एक साथ तीन अर्थियां उठने पर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed