{"_id":"65907ab43ab816a57705e527","slug":"kotedars-will-go-on-indefinite-strike-regarding-demands-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-6412-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे कोटेदार
Sun, 31 Dec 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
संभल। उचित दर विक्रेता (कोटेदार) दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड आदि राज्यों की तर्ज पर 300 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन चाहते हैं। साथ ही, रजिस्टरों का जो रख-रखाव है, उससे भी मुक्ति चाहते हैं। अन्य भी कई मांगें हैं। शनिवार को कोटेदारों ने प्रदर्शन कर मांगों के निस्तारण की मांग उठाई। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में बताया है कि खाद्य सुरक्षा में खाद्यान वितरण पर एक क्विंटल पर एक किलोग्राम छीनज दी जाए। कोटेदारों को 20 हजार रुपये प्रति महीना मानदेय दिया जाए। कमीशन का पूरा भुगतान कराया जाए। केंद्रीय खाद्य मंत्री की मंशा अनुसार रजिस्टरों का रख-रखाव खत्म कराया जाए। इसी के साथ शासन द्वारा स्वीकृत भाड़ा वर्ष-2001 से 2014 तक का शीघ्र भुगतान कराया जाए। प्रदेशीय संगठनों के आह्वान पर खाद्यान वितरण न कर एक जनवरी से कोटेदार अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, यह हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान अमित गुप्ता, बाबूराम, अमरीश गुप्ता, अंकुर साहनी, मुकुल आर्य, आसिफ, विजयपाल गुप्ता, मन्नान, गौरव, अनिल, वासुदेव, राजेंद्र कुमार, फरहान, ब्रहमपाल, उपदेश गुप्ता, अनुपम मिश्रा, राजकुमार, शहरोज अख्तर आदि रहे।