फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Knife stabbed in the stomach of a young man who was intervening in the fight, died

मारपीट में बीच बचाव करा रहे युवक के पेट में चाकू घोंपा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Knife stabbed in the stomach of a young man who was intervening in the fight, died
मारपीट में चाचा और चचेरे भाई को बचाने पहुंचे युवक के पेट में हमलावरों ने चाकू घोंप दिया, उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर भी भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा निवासी नेतराम ने बताया कि वह रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनका बेटा गेंदनलाल भी खेत से आ गया। हमलावरों ने उसे भी पीटा। पिता-पुत्र किसी तरह बच कर घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर पर चढ़ाई कर दी और वहां भी नेतराम और गेंदनलाल से मारपीट करने लगे। चाचा और चचेरे भाई को पिटता देख सतपाल (28) पुत्र बाबूराम मौके पर पहुंच गया और बीच बचाव कराने लगा। इसी दौरान हमलावरों में से किसी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से लहूलुहान सतपाल जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। हमलावर पथराव करते हुए भाग गए। परिजन उसे उठा कर आनन-फानन सरकारी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने सतपाल (28) मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed