फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kisauli team defeated Ballampur by 19 runs

Sambhal News: किसौली की टीम ने बल्लमपुर को 19 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kisauli team defeated Ballampur by 19 runs
पर्सन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। - फोटो : पर्सन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतरासी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में बल्लमपुर और किसौली के बीच मैच खेला गया। किसौली की टीम ने बल्लमपुर को 19 रन से हराया।
विज्ञापन

बल्लमपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। किसौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। अंशुल यादव ने 24 गेंद पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से शानदार 57 रन की पारी खेली। बल्लमपुर की ओर से गेंदबाज विवेक यादव ने तीन ओवर में 21 रन देखकर तीन बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा। दानवीर ने दस गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

जिसके बाद बल्लमपुर की टीम बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। बल्लेबाज पंकज कुमार ने 24 गेंद पर दो चौके और एक चक्की की मदद से 27 रन की पारी खेलने के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला सके। जबकि किसौली की गेंदबाज दानवीर ने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। किसौली की टीम ने 19 रन से मैच जीत लिया। प्राचीन शिव मंदिर क्रिकेट क्लब की कमेटी ने दानवीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। प्रदीप यादव ने उन्हें यह पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विरलेश यादव, संदीप यादव, शिव यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, हरी बाबू, मनोज यादव, कैलाश यादव, मनु यादव, रोहित कुमार, प्रहलाद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed