फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest

गन्ना मूल्य को लेकर पीएम के पुतले फूंकेगी भाकियू

Fri, 08 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 08 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
protest
संभल के मुबारकपुर में स्वर्गीय चौधरी कुशल की पुण्यतिथि पर सभा को सभा को संबोधित करते वक्ता।

विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ता गुरुवार को मुबारिकपुर गांव में युवा किसान नेता कुशल चौधरी की तीसरी पुण्यतिथि मनाने के लिए एकत्र हुए। गन्ना मूल्य न बढ़ाने जाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया। किसानों के मुद्दों पर मंथन हुआ। 

केंद्र सरकार निशाने पर रही। यूनियन के संयोजक और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आगामी सत्र के लिए गन्ना मूल्य न बढ़ाने का फैसला लिया है। इसका विरोध करने के लिए देशभर में कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमएलए और एमपी का वेतन बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जा रहा है लेकिन किसान के लिए सरकार कुछ नहीं सोच रही है। ऐसे में आंदोलन न करें तो क्या करें? इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह, कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह, युवा ईकाई के मंडल अध्यक्ष  ऋषभ चौधरी, डा. राकेश रफीक, देवेंद्र गांधी, अशोक सिरोही, यशपाल सिंह, आनंदपाल सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed