फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kisan pahunche school, income dogani karne ki padayi

किसान पहुंचे 'स्कूल', आय दोगुनी करने की पढ़ाई

Wed, 06 Dec 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Wed, 06 Dec 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
kisan pahunche school, income dogani karne ki padayi
अल्हैदादपुर चंपू में किसान पाठशाला में बोलते उपनिदेशक (कृषि)।
दि मिलियन फार्मर्स स्कूल योजना के तहत चंदौसी के अल्हैदादपुर चंपू में मंगलवार को किसान पाठशाला लगाई गई। जिसमें अपर जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने क्लास में जाकर किसानों को आय को दोगुना करने के कई टिप्स दिए। पांच दिन किसान रोजाना स्कूल आएंगे।
विज्ञापन


केंद्र एवं राज्य सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दि मिलियन फार्मर्स स्कूल कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिससे चयनित ग्राम पंचायतों में किसानों की पांच दिवसीय कक्षाएं आयोजित की जा रही है। पहली कक्षा चंदौसी के अल्हैदादपुर चंपू में आयोजित की गई। जिसमें अपर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, कृषि उपनिदेशक हीरा सिंह जीना आदि कई अधिकारियों ने किसान पाठशाला में क्लास ली।
विज्ञापन


अधिकारियों ने राज्य व केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी ली। उप निदेशक (कृषि) हीरा सिंह जीना ने किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिए। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि किसानों की कक्षा में ईने वाले सभी किसानों को कृषि निवेश, फसल चक्र की जानकारी दी जाएगी। भूमि की दशा, कीट रोग का प्रकोप, दलहन की फसलों में उपज में वृद्वि, खरपतवार से बचाव की जानकारी दी। मक्का और बाजरा के साथ अरहर, गन्ने के साथ मसूर और सरसों, गेहूं के साथ सरसों की बुवाई की जा सकती है। रबी की फसल गेहूं और जो की उपज के भी बारे में बताया जाएगा। समय से बुवाई, बीज शोधन, सूक्ष्म तत्वों का प्रयोग, सिंचाई, खरपतवार, कीट रोग नियंत्रण आदि की जानकारी विस्तार रूप से दी। मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्व, पोषक तत्वों की कमीं के लक्षण, मृदा नमूना लेने की विधि, स्वास्थ्य कार्ड के बारे में अच्छी तरह समझाया। इसमें नन्हें, महिपाल, दौलतराम, लाल सिंह, राम भरोसे, राम चरन, सोमपाल, भगतराम, तेजपाल, विजयपाल आदि कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed