{"_id":"6046862b8ebc3ec39d6136c0","slug":"killed-teenager-by-strangling-in-sambhal-sambhal-news-mbd382256123","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता किशोर का शव 22 घंटे बाद गन्ने के खेत में मिला, गला रेत कर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता किशोर का शव 22 घंटे बाद गन्ने के खेत में मिला, गला रेत कर की गई हत्या
विज्ञापन
संभल। कस्बा गवां के नजदीक गन्ने के खेत में किसान के किशोर वय उम्र के बेटे का शव मिला है। उसकी हत्या गला रेत कर की गई है। वह रविवार की दोपहर 12 बजे घर से लापता हुआ था। परिजन तभी से तलाश रहे थे। किशोर का शव लापता होने के 22 घंटे बाद सोमवार दिन में करीब दस बजे बरामद किया गया।
निजामपुर निवासी देवेंद्र सिंह के 13 वर्षीय बेटे नीरेश का शव कस्बा गवां निवासी दरियाब सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। किसान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांवों में शव मिलने की सूचना दी। निजामपुर निवासी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देवेंद्र के बेटे नीरेश के रूप में शव की पहचान की। घटनास्थल पर पहुंची किशोर की मां लज्जावती ने बताया कि उनका बेटा रविवार दोपहर 12 बजे से लापता था। शाम तक ध्यान नहीं दिया और रात होने पर काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
पीड़ित मां ने बताया कि उसके पति 3 मार्च को हरिद्वार कांवड़ का जल लेने के लिए गए हुए हैं। पुलिस को दिए बयान में लज्जावती ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। इसलिए हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल व संभल पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और पड़ताल कराई। पुलिस अधिकारियों ने दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। साथ ही पुलिस ने किशोर के दादा गंगासहाय की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इकलौते बेटे की हत्या से मां ने होश खोए, ग्रामीण भी कर रहे अफसोस
संभल। देवेंद्र सिंह छोटे किसान हैं और किसानी और मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं। बेटे नीरेश के अलावा एक सात वर्षीय बेटी है। इकलौते बेटे की हत्या की सूचना पर पहुंची मां ने अपने होश खो दिए। ग्रामीण भी बेहद अफसोस में नजर आए। ग्रामीणों के मुताबिक देवेंद्र का किसी से कोई विवाद नहीं है। सीधे स्वभाव का व्यक्ति हैं। ऐसे में बेटे की हत्या की वजह लोगों को समझ में नहीं आ रही है।
किशोर का शव खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा। टीमों को लगा दिया गया गया है। आलोक कुमार जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल