फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kicked out of the house for not fulfilling dowry demands

Sambhal News: दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kicked out of the house for not fulfilling dowry demands
धनारी। दो विवाहिताओं को दहेज की खातिर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम गढ़ी बिचौला निवासी राबिया की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी को सात वर्ष हो चुके हैं। पति हैदराबाद में रहता है और खर्चे को रुपये भी नहीं देता। आरोप लगाया कि पति बहादुर अली के अलावा उसके तीन बड़े भाई, भतीजा शाहरुख व जेठानी निवासी ग्राम सिरसा, थाना अमरोहा देहात चार पहिया वाहन की मांग के लिए प्रताड़ित करते हैंं। बेटी की तबीयत खराब होने पर इलाज नहीं कराया गया, उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इधर, रामनगर उर्फ कनुआ नगला निवासी मालती की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हरीश चंद्र के साथ हुई थी। ससुराली बुलेट बाइक और भैंस की मांग करने लगे। उसके साथ मारपीट की गई और जब मायके वाले उसे लेने पहुंचे तो उनके साथ भी ससुराल वालों ने गाली गलौज की। आरोप है कि उसे घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed