{"_id":"588113334f1c1bc346efe820","slug":"kdi-surksha-k-bich-namankan-aaj-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया का शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आगाज होगा। इसके लिए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सारी तैयारियां पूरी कर लीं। बहजोई के कलक्ट्रेट परिसर में जिला कृषि रक्षा इकाई कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए चंदौसी, संभल, असमोली व गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग कक्ष व काउंटर बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम भूपेंद्र एस.चौधरी ने बताया कि दूसरे चक्र के विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हो रही है, जो 27 जनवरी तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन कार्य कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कृषि रक्षा इकाई के कार्यालय बहजोई में होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह यादव ने बताया कि नामांकन कराने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए नामांकन स्थल पर पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह यादव ने बताया कि कोई भी वाहन नामांकन स्थल की 100 मीटर की परिधि में प्रवेश नहीं करेगा।
एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष पर एनसीआर
संभल(ब्यूरो)। बिना अनुमति के पल्था गांव में पोस्टर लगाकर आचार संहिता का उल्लघंन करने पर नखासा पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलेमीन के जिलाध्यक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। नखासा थाना क्षेत्र के गांव पल्था में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलेमीन के कार्यकर्ता पोस्टर लगा रहे थे। पुलिस को देख पोस्टर लगाने वाले भाग गए। इसके बाद पुलिस ने गांव में लगाए सभी पोस्टर हटवा दिए। थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के पोस्टर लगाए जा रहे थे। जिलाध्यक्ष शहजाद खां के खिलाफ आचार संहिता का उल्लघंन करने पर एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ये रहेगी व्यवस्था
पंजीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशी को एक प्रस्तावक की आवश्यकता होगी, जबकि निर्दल प्रत्याशी को 10 प्रस्तावक चाहिए होंगे। लेकिन नामांकन स्थल पर एक साथ प्रत्याशी समेत कुल पांच व्यक्ति ही जा सकेंगे। राजनीतिक दल के प्रत्याशी के साथ पांच लोग जा सकते हैं लेकिन निर्दल प्रत्याशी के प्रस्तावकों की संख्या अधिक है, लेकिन इसके बावजूद एक साथ पांच लोग ही अंदर जाएंगे, नामांकन अधिकारी आवश्यकतानुसार अन्य सदस्यों को बुला सकेंगे। नामांकन कराने जाने वाले लोग बड़े फील्ड की ओर से प्रवेश करेंगे, जबकि नामांकन प्रक्रिया में लगे अधिकारी कलक्ट्रेट के मुख्य गेट की ओर से प्रवेश करेंगे।