{"_id":"58b0967e4f1c1b1b4bb2421d","slug":"kawariyon-ke-saikil-ko-mari-takker-bete-ki-mout","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़िया की साइकिल को मारी टक्कर, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़िया की साइकिल को मारी टक्कर, बेटे की मौत
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
बागपत
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं रोड आईटीआई के नजदीक कृपाल सिंह अपने बेटे अतीश कुमार के साथ कांवड लेकर भगवान शिव के महाभिषेक के लिए बेरनी शिव मंदिर साइकिल से जा रहे थे। तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अतीश कैंटर के टायर के नीचे आ गया। मौके पर ही मौत हो गई।
बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर निवासी कृपाल सिंह अपने बेटे अतीश कुमार के साथ महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शिव का महाभिषेक करने के लिए साइकिल से कांवड लेकर बेरनी जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अतीश कुमार कैंटर के टायर के नीचे आ गिरा। कैंटर ने अतीश कुमार को रौंद दिया।
हादसे के बाद मुरादाबाद जनपद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी चालक मोहम्मद हारुन पुत्र यासीन को राहगीरों ने दौड़कर पकड़ लिया। 100 डायल को सूचना दी। 100 डायल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कैंटर और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।