फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kawariyon ka rasta roka, tanatani

कांवड़ियों का रास्ता रोका, तनातनी

Sat, 25 Feb 2017 01:55 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 25 Feb 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
kawariyon ka rasta roka, tanatani
संभल के गांव हाफिजपुर में प्रदर्शन करते कांवरिए। - फोटो : अमर उजाला
इससे गांव में दोनों समुदायों के लोगों में तनातनी का माहौल बन गया। इस बीच कांवड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और रास्ते पर ही बैठ गए। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और घंटों बाद कांवड़ियों को आगे की तरफ भेजा।
विज्ञापन


गांव हाफिजपुर के कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को जलाभिषेक करने के लिए करेली गांव के मंदिर पर जा रहा था। जत्थे के साथ डीजे थे और डीजे पर बज रहे भोले शंकर के गीतों पर युवा नृत्य भी कर रहे थे। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था एक समुदाय के धर्मस्‍थल के पास पहुंचा तो उस  समुदाय के लोगों ने उस मार्ग से कांवड़ियों के निकलने का विरोध करना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


कांवड़ियों ने रास्ते में ही बैठकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाल बृजमोहन गिरी और सीओ बीपी सिंह बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और गणमान्य लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद ही कांवड़ियों का जत्था आगे की तरफ चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed