{"_id":"68e6cb4924880d755b00d2bf","slug":"karwa-chauth-shopping-brings-cheer-to-markets-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123600-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: करवाचौथ की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: करवाचौथ की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। करवाचौथ नजदीक आते ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं ब्रांडेड साड़ी और सूट की जमकर खरीदारी कर रही हैं। बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें करवा चौथ का त्योहार दस अक्टूबर को मनाएंगी। इसके लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानदारों ने भी करवाचौथ को लेकर नई डिजाइन की साड़ियां मंगवा ली हैं। इस समय दुकानों पर बंधेज जयपुरी, एचओ सिल्क, बनारसी सिल्क, फैंडी शिफॉन और क्रंची शिफॉन साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। बाजार में साड़ियों की कीमत हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। कपड़ा व्यापारी अर्चित अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ को लेकर महिलाएं खासकर ब्रांडेड और नई डिजाइन की साड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। कपड़ा व्यापारी भी आने वाले त्यौहारों को लेकर बिक्री बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। चूड़ी दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को सजा लिया है। चूड़ी दुकानदार अतीक ने बताया कि पहले बाजार में मेटल के कड़े ज्यादा पसंद किए जाते थे, लेकिन इस बार महिलाएं कांच के कड़े पसंद ज्यादा कर रही है। इस बार नगों वाले हर कलर में साड़ी के रंगों से मैच करते हुए कड़े, मल्टी कलर वाले कड़े बाजार में 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक उपलब्ध है।
-- -- -- -- -
करवा चौथ को लेकर महिलाएं साड़ियों के अलावा सूट भी पसंद कर रही है। साड़ी तैयार कराने में समय लगता है। इसलिए त्योहार से पहले ही खरीदारी हो रही है।
अर्चित अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी।
-- -- -- -- -- -- -
कांच के कड़े दिखने में सुंदर होने के कारण महिलाओं को आकर्षित कर रहे है। इस बार करवा चौथ पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
अतीक, चूड़ी व्यापारी।
-- -- -- -- -- -- -
इस बार करवा चौथ पति के साथ जाकर उनकी पसंद की साड़ी खरीदी है। साथ ही कंगन और चूड़ी का सैट साड़ी की मैचिंग के साथ लिया है। मेहंदी और पार्लर का कार्य रह गया है। वह करवा चौथ से एक दिन पहले किया जाएगा।
रितु गुप्ता, गृहणी।
-- -- -- -- -- -- -
मैंने भी चूड़ी और साड़ी मैचिंग की खरीदी है। मैचिंग का फैशन चल रहा है। इसके अलावा मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग की है। घर पर ही स्वयं पार्लर का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्योति अग्रवाल, गृहणी।