फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanwariyas died by drowning in Rajghat Ganga

राजघाट गंगा में डूबकर कांवड़िये की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas died by drowning in Rajghat Ganga
चंदौसी(संभल)। राजघाट कांवड़ लेने गए कांवड़िये की गंगा में डूबकर मौत हो गई। हृदेश अपने भाई व मोहल्लों के लोगों के साथ राजघाट से कांवड़ लेने गया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला लोधियान निवासी हृदेश (21) अपने बड़े भाई दिलीप कुमार व मोहल्लों के लोगों के साथ राजघाट से कांवड़ लेने गया था। हृदेश व अन्य लोग रविवार की शाम राजघाट पहुंच गए थे। भाई दिलीप ने बताया कि रविवार रात कांवड़ सजाने के बाद सभी लोग गंगा घाट पर स्थित धर्मशाला में सो गए। सोमवार की सुबह तीन बजे सभी गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। हृदेश अन्य स्थान पर गंगा में स्नान कर रहा था। जब काफी देर तक हृदेश धर्मशाला पर नहीं लौटा तो भाई दिलीप, भतीजा जितेंद्र व अन्य लोग उसे ढूंढने निकले। तभी भतीजे जितेंद्र को गंगा में मोबाइल की लाइट जलती दिखाई दी। पास देखा तो मोबाइल हृदेश का था।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका होने पर भाई दिलीप ने पुलिस व गोताखोरों को घटना की जानकारी दी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोताखोरों ने हृदेश का शव गंगा से बाहर निकाला। का शव देख भाई व भतीजा विलाप करने लगे। इसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले आए। शव घर पहुंचने पर मां त्रिवेणी, पिता भागीरथ व छोटा भाई हेमंत विलाप करने लगे। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed