{"_id":"687aa39dc0b429be4408204c","slug":"kanha-gaushala-will-be-built-in-village-retakheda-with-a-cost-of-rs-165-crore-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121610-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गांव रेटाखेड़ा में 1.65 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गांव रेटाखेड़ा में 1.65 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला
विज्ञापन
बनियाठेर। नगर पंचायत की ओर से गांव रेटा खेड़ा में 1.65 करोड़ रुपये से कान्हा गोशाला का निर्माण किया जाएगा। गोशाला निर्माण के लिए नगर पंचायत ने कवायद शुरू कर दी है।
नरौली कस्बे के गांव रेटा खेड़ा में गोशाला के निर्माण के लिए नगर पंचायत ने सर्वे करवाया था। इसकी सर्वे रिपोर्ट कुछ महीने पहले शासन को भी भेज दी गई थी। वहां से मंजूरी मिलने पर नगर पंचायत ने कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज कर दी। नगर पंचायत के ईओ रामकृष्ण वर्मा ने बताया कि गांव रेटाखेड़ा में जल्द ही 1.65 करोड़ से वृहद कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। यह गोशाला ग्राम समाज की 3640 वर्ग मीटर जगह में बनाई जाएगी। यह भूमि तहसील द्वारा गोशाला निर्माण के लिए दी गई है।
ईओ ने बताया कि इस गोशाला को एक मॉडल गोशाला के रूप में तैयार किया जाएगा। जिसमें पशुओं के लिए भोजन, पानी, विश्रामगृह और चिकित्सा आदि की व्यवस्था होगी। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के कगार पर है। अगस्त माह से निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। बताया कि इस गोशाला में करीब 500 गोवंश पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद