फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kam voting se khuli bagiyon ke 'takat' ke pol

कम वोटिंग से खुली बागियों के ‘ताकत’ की पोल

Mon, 20 Feb 2017 02:02 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 20 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
kam voting se khuli bagiyon ke 'takat' ke pol
पंजाब - फोटो : self
यह बागी अपने गढ़ में ही मतदाताओं को रिझाने में कामयाब नहीं हो सके। इनके मतदान केंद्रों पर अन्य बूथों के मुकाबले कम ही मतदाता पहुंचे। अधिकांश बागी प्रत्याशियों के मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत 65 से अधिक नहीं पहुंच पाया। कुछ के तो मतदान केंद्रों पर 60 प्रतिशत का आंकड़ा भी पार नहीं हो सका।
विज्ञापन


कुछ प्रत्याशी बड़े राजनीतिक दलों से टिकिट मांग रहे थे। प्रमुख पार्टी से टिकट के चक्कर में उन्होंने कई बार दिल्ली और लखनऊ के चक्कर लगाकर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी काफी मुलाकात की लेकिन उसके बाद भी टिकट मिलने से आहत बागियों ने पार्टी को चुनौती ही दे डाली। कुछ छोटे दलों से टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतर गए तो कुछ ने निर्दलीय ही चुनाव में एंट्री कर अपनी ही पुरानी पार्टियों के खिलाफ ताल-ठोंक दी।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र से मेहनत से चुनाव लड़ा और सभाओं के साथ-साथ लोगों के घर-घर जाकर वोट देने की अपील की लेकिन बागी अपने गढ़ को ही सुरक्षित रखने में नाकाम साबित हुए। क्योंकि बागियों के गढ़ में मतदान प्रतिशत अन्य मतदान केंद्रों के मुकाबले बेहद ही कम रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed