{"_id":"6726bcf56a7cdb9d5e0895f7","slug":"junwai-woman-dies-in-road-accident-in-badaun-sambhal-news-c-204-1-chn1003-114785-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जुनावई की महिला की बदायूं में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जुनावई की महिला की बदायूं में सड़क हादसे में मौत
Sun, 03 Nov 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। गांव कादराबाद निवासी कैला देवी उर्फ रजनी (30) की शनिवार को बदायूं में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका पति मनीष, तीन साल की बेटी संध्या और भाई किशन घायल हुए हैं।
जुनावई के गांव कादराबाद निवासी मनीष शनिवार को अपनी पत्नी कैला देवी उर्फ रजनी, पुत्री संध्या और साले किशन के साथ बाइक से गांव दहगवां जा रहे थे। बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं हाईवे पर अजीजपुर मोड़ के निकट तेज गति से आ रही कार चालक ने पीछे से जोर दार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए दहगवां अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों घायलों को बदायूं के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान कैला देवी की मौत हो गई। थाना जरीफनगर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।