फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Junwai police station building will be built in Bairpur Maharaji, six kilometers away.

Sambhal News: छह किलोमीटर दूर बैरपुर महराजी में बनेगा जुनावई थाने का भवन

Sat, 18 Nov 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 18 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Junwai police station building will be built in Bairpur Maharaji, six kilometers away.
जुनावई। दो साल से जुनावई चौकी के भवन में संचालित थाने का जल्द ही अपना भवन होगा। बैरपुर पुलिस चौकी के पीछे पौने छह बीघा ग्राम समाज की भूमि को चिह्नित कर कब्जामुक्त करा लिया है। शासन से थाना निर्माण के लिए शासन से पहले ही बजट जारी हो चुका है। जल्द ही जुनावई थाने का अपना भवन होगा।
विज्ञापन

जुनावई थाना भवन बनने के बाद उसका लोकार्पण तत्कालीन गुन्नौर विधायक अजीत कुमार राजू, तत्कालीन एसपी चक्रेश मिश्र ने तीन दिसंबर 2021 को किया था। लोकार्पण का पत्थर बैरपुर चौकी में स्थापित करा दिया गया था तथा अस्थाई रूप से जुनावई चौकी को ही थाने में परिवर्तित कर संचालित करा दिया था। विभाग भी थाने के स्थाई भवन के लिए जमीन की तलाश में था। जुनावई से छह किलोमीटर दूर बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे किनारे बैरपुर चौकी के पीछे ग्राम समाज की भूमि को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

इस पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा था। शुक्रवार को नायब तहसीलदार बबलू सिंह राजस्व विभाग की टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के साथ गांव बैरपुर पहुंचे और वहां ग्राम समाज की पौने छह बीघा जमीन को चिह्नित कर उसे कब्जा मुक्त कराया और ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया। जल्द ही थाने के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। टीम में नायब तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक मनदीप, लेखपाल हर्षित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बैरपुर महराजी समिति थाने के लिए खाली कराई गई पौने छह बीघा जमीन का प्रस्ताव जल्द तैयार कर राजस्व विभाग के माध्यम से डीएम को भेजेगी। डीएम के अनुमोदन के बाद यह भूमि थाने के नाम पर दर्ज हो जाएगी। इसके बाद पुलिस विभाग जल्द ही थाने का निर्माण कार्य शुरू करेगा। थाने में कार्यालय के अलावा कंप्यूटर कक्ष, थानाध्यक्ष आवास, उपनिरीक्षक आवास, बैरक, आवास सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि थाना जुनावई के लिए गांव बैरपुर में जमीन चिह्नित हो गई है। ग्राम समिति का प्रस्ताव आने के बाद डीएम के अनुमोदन पर जमीन थाने पर परिवर्तित हो जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed