{"_id":"6750b7f674227690aa0e7c47","slug":"judicial-inquiry-commission-should-be-formed-under-the-chairmanship-of-the-sitting-judge-of-the-high-court-iqbal-mahmood-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117097-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में हो न्यायिक जांच आयोग का गठन : इकबाल महमूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में हो न्यायिक जांच आयोग का गठन : इकबाल महमूद
Thu, 05 Dec 2024 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
संभल। न्यायिक जांच आयोग का गठन हाईकोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में किया जाना चाहिए था। शासन ने जो न्यायिक जांच आयोग गठित किया है, यह न्यायिक जांच आयोग नहीं है। यह कहना है संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद का।
बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरी घटना की सही जांच के लिए हाईकोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन होना चाहिए। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि जो पाकिस्तानी और अमेरिकन कारतूस के खोखे मिले हैं, उनके मिलने पर भी लोगों को शक है कि यह कहीं साजिशन तो नहीं रखे गए हैं। विधायक ने अपने बेटे और सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बचाव करते हुए कहा कि हमारा बेटा सुहेल इकबाल भीड़ में नहीं गया। इसके बाद भी आरोपी बना दिया गया। इसी तरह सांसद तो प्रदेश में भी नहीं थे। वह दूसरे प्रदेश में थे। उन्हें भी आरोपी बना दिया।