{"_id":"58cae2c64f1c1b423732a3fc","slug":"je-was-beaten-by-young-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने बिजली विभाग के जेई को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने बिजली विभाग के जेई को किया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला विद्युत सब स्टेशन पर तैनात विद्युत उपखंड चंदौसी के अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बुधवार को बबराला में बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने को अभियान चला रहे थे।
टीम के अन्य सदस्य भी थे, लेकिन इसी समय एक कार से आए पांच छह लोगों ने अचानक अवर अभियंता पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। जेई को घायल करने के बाद कार में बैठकर भाग निकले। जेई ने गुन्नौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बबराला 33केवी बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता विजयपाल सिंह बुधवार को बबराला कस्बे में ही शाम करीब साढ़े चार बजे अपने लाइन स्टाफ प्रमोद कुमार, काली चरन, दीपक कुमार के साथ राजस्व वसूली व बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने को अभियान चला रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार आकर रुकी और उसमें पांच छह लोग उतरे।
विज्ञापन
आरोप है कि बिना कोई बात किए ही जेई को पकड़कर मारपीट करने लगे, जिससे जेई घायल हो गए। मारपीट करने के बाद एफआईआर लिखाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फिर कार में बैठकर भाग निकले।
जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक कार सवार युवक भाग चुके थे। गुन्नौर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिल सके। जेई ने गुन्नौर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।