फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   JCB used on illegal construction in Mandi premises on the second day too

Sambhal News: दूसरे दिन भी मंडी परिसर में अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
JCB used on illegal construction in Mandi premises on the second day too
बहजोई। अनाज मंडी परिसर में दूसरे दिन भी करीब करीब छह घंटे से अधिक समय तक अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला। इस बीच प्रशासन की ओर से गोदामों व दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। वहीं, गोदामों व दुकानों के ऊपर अवैध रूप से लगाए गए शेड भी हटवाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा अनाज मंडी परिसर में पहुंचे। इस बीच एसडीएम ने मंडी सचिव मोहित फौजदार समेत आरआरएफ, पीएसी व स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बारी-बारी से मंडी स्थित गोदामों व दुकानों के बाहर जेसीबी से अवैध निर्माण हटवाया। इस बीच मौके पर की व्यापारियों की भीड़ रही। करीब छह घंटे तक एसडीएम की निगरानी में अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 जून को सुबह 9 बजे से मंडी परिसर में गोदामों व दुकानों के बाहर तथा ऊपर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
-----
दस व्यापारियों के मंडी लाइसेंस किए गए निलंबित

बहजोई। अनाज मंडी समिति में अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने व अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में दस दुकानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोदामों व दुकानों आदि पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने के आरोप में दस दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। मंडी सचिव मोहित फौजदार ने बताया कि मंडी समिति में कई दुकानदारों की ओर से अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। बावजूद इसके बार-बार कहने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके चलते गोदामों व दुकानों के बाहर तथा ऊपर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने व बार-बार कहने पर भी अवैध निर्माण न हटाने को लेकर इन दुकानों के खिलाफ लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की गई है। साथ ही भी अतिक्रमण हटाने में खर्च हुई धनराशि तथा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर इन दुकानदारों से जुर्माना राशि भी वसूली जाएगी। जब तक इन गोदामों व दुकानों के बाहर से पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हट जाता तथा जुर्माना राशि जमा नहीं जाती। तब तक यह दुकानदार मंडी परिसर में व्यापार नहीं कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि गोदामों व दुकानों के बाहर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने तथा अतिक्रमण हटाने के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में मैसर्स झम्मनलाल एंड ब्रदर्स, मदनलाल भूपेंद्र कुमार, पूरन चंद्र एंड संस, रविशंकर खाद्य एवं बीज भंडार, कन्हैया लाल एंड संस, बेनीराम सुभाष चंद्र, अशोक कुमार एंड को., भोला ट्रेडर्स, सुमित कुमार एंड को. व नरेश चंद्र पुष्पेंद्र कुमार के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

----

मंडी में शाम तक नहीं खुलीं अधिकतर दुकानें

बहजोई। अतिक्रमण हटवाने के दौरान मंडी समिति में शाम तक अधिकतर दुकानें नहीं खुलीं। इससे मंडी में अनाज बेचने आए किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।
----

दूसरे दिन भी अवैध रूप से गोदामों व दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाया गया। इसके तहत तीन जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। शनिवार को भी मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विनय कुमार मिश्रा, एसडीएम चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed