{"_id":"684dd1da64c345453a01f6c7","slug":"jcb-runs-on-encroaching-hotel-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120795-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अतिक्रमण कर रहे होटल पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अतिक्रमण कर रहे होटल पर चली जेसीबी
विज्ञापन
चंदौसी। डीएम और एसपी की मौजूदगी में बदायूं चुंगी पर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बने चार मंजिला होटल जेसीबी से ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही डीएम और एसपी ने कब्रिस्तान पर हो रहे सड़क चौड़ीकरण समेत शक्तिनगर में नाला निर्माण का निरीक्षण किया।
शनिवार की दोपहर तीन बजे करीब डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई शक्तिनगर पहुंचे। यहां एसडीएम विनय मिश्रा को साथ लेकर गाड़ी में बैठे हुए ही नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का जायजा लिया। इसके बाद जिला न्यायालय के पास से गुजर रहे नाले का निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश के साथ उनके आवास पर वार्ता भी की। इसके बाद कब्रिस्तान के निकट हो रहे सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण किया और एसडीओ अजय चौरसिया और ईओ धर्मराज राम को विद्युत पोल हटवाने के निर्देश दिए।
इसके बाद बदायूं चुंगी पर पहुंचे। यहां महाराणा प्रताप पार्क के पास स्थित होटल पर पहुंचे। जहां होटल के कागजात चेक किए तो होटल का आगे का हिस्सा सड़क पर पाया गया। पता चला कि कागजों के आधार पर होटल की तीन मंजिल तक की अनुमति थी और उसमें चार मंजिल बना रखा है। इस आधार पर एसडीएम ने होटल को अवैध रूप से बनाया हुआ बताया और होटल नक्शे के आधार पर भी नहीं बना है। जिससे रेस्टोरेंट के अतिक्रमण वाले हिस्से को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सरकारी भूमि पर जहां भी कब्जा होगा। उसे हटाया जाएगा। चंदौसी, बहजोई, संभल और सिरसी में अभियान चल रहा है। चंदौसी में कब्रिस्तान से अतिक्रमण ध्वस्त कर सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इससे जाम से निजात मिलेगी।
राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल