फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   JCB roars on encroachment from Yashoda intersection to main market in Sambhal

Sambhal News: संभल में यशोदा चौराहे से मुख्य बाजार तक अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Tue, 19 Nov 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 19 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
JCB roars on encroachment from Yashoda intersection to main market in Sambhal
संभल। नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने सोमवार को नगर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने दोपहर 12 यशोदा चौराहे से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। शाम छह बजे टीम मुख्य बाजार पहुंची तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। एसडीएम वंदना मिश्रा ने सख्ती दिखाई तो दुकानदार शांत हो गए।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराने के साथ ही नोटिस जारी कर चुका है। शनिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई भी पैदल मार्च करके अतिक्रमण हटाने की हिदायत दे चुके हैं। बावजूद इसके दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद सोमवार की दोपहर ईओ मणिभूषण तिवारी टीम के साथ जेसीबी लेकर यशोदा चौराहे पहुंचे और चिह्नित किए गए अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। जिला अस्पताल के निकट अधिवक्ता ने अतिक्रमण तोड़ने का विरोध किया तो एसडीएम वंदना मिश्रा पहुंच गईं। उन्होंने सख्ती की और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। टीम ने जिला अस्पताल के बाहर दोनों ओर हुआ अतिक्रमण भी हटाया है। इसके अलावा शंकर चौराहे पर पकौड़ी, समोसे की दुकान के आगे हुआ अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया। मोबाइल दुकान के आगे पड़ी टीन को भी तोड़ दिया गया। अब मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाया गया। ईओ का कहना है कि नगर पालिका की मंशा है कि केवल उतने हिस्से को ही तोड़ा जाए, जिसके जरिए नाले पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की पूरी मानीटरिंग उच्च अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed