{"_id":"5bba5b3f867a5568595c925f","slug":"jat-will-take-revenge-from-bullet-to-ballet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट का बदला बैलेट से लेंगे जाट : यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट का बदला बैलेट से लेंगे जाट : यशपाल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
संभल के चंदावली गांव में रविवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जाट समाज बुलेट का बदला लोकसभा चुनाव में बैलेट से लेगा। वह रविवार को चंदावली इंटर कॉलेज में समिति की ओर से आयोजित जाट सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर आठ सालों आंदोलन किया जा रहा है। लोकसभा 2014 के आम चुनाव से पहले जाट समाज के तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। तब कांग्रेस ने जाटों को आरक्षण की घोषणा की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह निष्प्रभावी हो गया जिसके बाद राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में जाट आंदोलन चलाया गया। जाट समाज के 18 लोग मारे गए। भाजपा नेता और मंत्रियों के कहने पर जाट समाज ने आंदोलन छेड़ा और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी लेकिन आरक्षण नहीं मिल सका। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने भी आरक्षण देने के लिए आश्वासन दिया था। अब प्रदेश की योगी सरकार ओबीसी के आरक्षण का बंटवारा करने की फिराक में है जिसे हम हरगिज नहीं होने देंगे। अब जाट समाज आंदोलन के लिए तैयार रहे। सम्मेलन में भाजपा पर जाटों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री को वादे से मुकरने वाला बताया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव बीएस अहलावत और राष्ट्रीय सचिव चौधरी रुमाल सिंह ने कहा कि मुरादाबाद मंडल हमेशा जाट आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करता रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जगवीर सिरोही ने कहा कि सभी जिलों में सम्मेलन और रैलियों का आयोजन किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष की राष्ट्रव्यापी जाट आरक्षण आंदोलन की घोषणा करने के बाद आरपार की लड़ाई का एलान होगा। इससे पूर्व संभल जिले के विजयपाल सिंह को मंडल महासचिव, धर्मेंद्र चौधरी को जिलाध्यक्ष और अनिल चौधरी उर्फ टीटू को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव धर्मराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर मान, भगत सिंह बॉबी, नीरज चौधरी, दीपक चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, अरविंद सिंह, अजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, धूम सिंह, अरुण चौधरी, चंद्रपाल सिंह, हिमांचल चौधरी, नेत्रपाल सिंह, सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन