फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jam on Malgodown Road, roadways buses returned from Badaun toll

Sambhal News: मालगोदाम रोड पर जाम, बदायूं चुंगी से लौटीं रोडवेज की बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jam on Malgodown Road, roadways buses returned from Badaun toll
चंदौसी के मालगोदाम रोड ​स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क के पास लगा जाम - संवाद
चंदौसी(संभल)। कब्रिस्तान रेलवे फाटक से मालगोदाम तक जाम की समस्या आम हो गई है। शुक्रवार को भी दिन भर यहां भीषण जाम के हालात बने रहे। इससे रोडवेज बसें बदायूं चुंगी से ही वापस लौट गईं। इसके कारण रोडवेज बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दोहपर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बदायूं चुंगी से रोडवेज बसों को अंदर प्रवेश नहीं कराया।मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लोगों को कुछ मीटर की दूरी तय करने में ही आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा। जाम की वजह से न सिर्फ रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुआ, बल्कि ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक और निजी वाहन भी लंबा समय जाम में फंसे रहे। भीड़ और धीमी आवाजाही के कारण आम लोग, बसों में बैठे यात्री और स्कूली बच्चे खास तौर पर परेशान हुए। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ा। जाम को खत्म करने के लिए पुलिस ने दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक रोडवेज बसों को बंदायूं चुंगी से शहर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बावजूद जाम की समस्या पूरी तरह कम नहीं हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मालगोदाम रोड शहर का मुख्य व्यस्त मार्ग है और जाम के चलते रोजमर्रा की यात्रा कठिन हो गई है। बसों और वाहनों की धीमी गति के कारण लोग समय पर कार्यालय, स्कूल और कॉलेज नहीं पहुंच पाते। वहीं, कई यात्रियों ने कहा कि मार्ग पर जाम खत्म न होने से उन्हें यात्रा में लंबा समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed