फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jam in sambhal

गन्ने की ट्रॉली पलटी मुख्य मार्ग पर पलटी, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
jam in sambhal
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित सिरसी रेेलवे क्रॉसिंग पर गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई। इससे करीब एक घंटे जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को किसी तरह खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार शाम तीन बजे करीब सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई। इससे जाम लग गया। चालक ने गन्ना सड़क पर फेंक दिया और मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। बीच सड़क पर गन्ना पड़ा होने से जाम के हालात बने रहे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर नखासा थाना की सिरसी पुलिस चौकी पुलिस पहुंच गई। किसी तरह गन्ने को बीच सड़क से पुलिस ने हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। करीब एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। इस दौरान वाहनों की काफी लंबी कतारें लग गईं। सड़क किनारे गन्ने को राहगीर और आसपास के लोग उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed