फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jalabhishek kiya

भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर कल्याण की कामना

Sat, 25 Feb 2017 01:55 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 25 Feb 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
jalabhishek kiya
संभल के मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव के भक्तों ने गंगा से कांवड़ में लाया जल भगवान शिव पर चढ़ाया। अन्य शिवभक्तों ने भी भगवान शिव का विभिन्न प्रकार से अभिषेक किया। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था मंदिरों पर रही। पूरा     माहौल भक्ति मय हो गया था। हर   ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे थे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह और जोश के साथ धूमधाम से मनाया गया। आस्था और विश्वास में डूबे भक्तों ने भजन कीर्तन और जयकारों से माहौल शिवमय कर दिया। शिवालयों और घरों पर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, बेर, दूध चढ़ाए गए।
विज्ञापन


दोपहर तक शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। दिन भर भक्तों ने उपवास रखकर शिव महिमा का गुणगान किया। देर शाम तक मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने फलाहार कर अपना उपवास खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed