फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jain Club won the final match by 6 wickets

जैन क्लब ने 6 विकेट से फाइनल मुकाबला जीता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jain Club won the final match by 6 wickets
सिरसी में क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम के साथ उप जिलाधिकारी रमेश बाबू व अन्य अतिथिगण। - फोटो : SAMBHAL
संभल। कस्बा सिरसी में केबीपीएल कौसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। जिसमें जैन क्लब ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बुधवार को फाइनल मुकाबला जैन क्लब व चैंपियन क्लब के बीच हुआ। इसमें चैंपियन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चैंपियन क्लब ने अपनी पारी में 95 रन बनाए। जैन क्लब के खिलाड़ियों ने 96 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम रमेश बाबू, प्रोफेसर इंतजार मेंहदी, सय्यद बकर इमाम, नवीन मिश्रा, अमीर इमाम आदि रहे।

एसडीएम रमेश बाबू ने विजेता टीम के कप्तान को व प्रोफेसर इंतजार मेंहदी ने रनर टीम को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में फिरोज आलम मैन ऑफ द सीरीज व हुसैन मेंहदी मैन ऑफ द मैच रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजर कौसर ने सभी टीमों को यूनिफॉर्म व संपूर्ण क्रिकेट किट वितरण की। इस दौरान मौलाना मौहम्मद वसीम खां, अंसार हुसैन, नय्यर अब्बास, हाशिम रजा, तनवीर अब्बास, कमर अब्बास, शहरोज अख्तर, छोटे मिंबर, शबी अब्बास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed