फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ITI Case: Vigilance Bareilly sought information from the principal about 14 accused

आईटीआई प्रकरण : विजिलेंस बरेली की टीम ने प्रिंसिपल से मांगी 14 आरोपियों के पते व आधार की सूचना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
ITI Case: Vigilance Bareilly sought information from the principal about 14 accused
चंदौसी(संभल)। आईटीआई चंदौसी में नियम विरुद्ध नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता के आरोपियों के बारे में विस्तृत जानकारी मामले की जांच कर रही विजिलेंस बरेली की टीम ने मांगी है। इसको लेकर विजिलेंस की ओर से आईटीआई के प्रिंसिपल को पत्र भेजकर आरोपियों के नाम पते और आधार के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

चंदौसी आईटीआई में 2002 से 2004 तक नियम विरुद्ध नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच विजिलेंस बरेली की टीम कर रही है। इस मामले में बरेली में ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विजिलेंस बरेली की टीम की ओर से एक पत्र आईटीआई चंदौसी प्रिंसिपल के नाम आया है। इस पत्र के माध्यम से पूर्व प्रिंसिपल वाहिद अली सहित सभी 14 आरोपियों के नाम, पते और आधार नंबर की जानकारी मांगी गई है। इन आरोपियों में छह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। चार अन्य कर्मचारियों का दूसरे जनपदों में तबादला हो चुका है। सेवानिवृत्त और ट्रांसफर हो चुके अधिकारी, कर्मचारी कहां रह रहे हैं, इसकी आईटीआई चंदौसी में कोई जानकारी नहीं है। प्रिंसिपल असमंजस में हैं कि उनकी सूचना कैसे उपलब्ध कराई जाए। ट्रांसफर अथवा सेवानिवृत्ति के बाद से उनका चंदौसी आईटीआई में कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुई है रिपोर्ट दर्ज
तत्कालीन प्रधानाचार्य वाहिद अली, प्रधान लिपिक अवकाश चंद सक्सेना, रेडियो अनुदेशक विनोद कुमार गुप्ता, स्टोर कीपर कृष्ण अवतार गुप्ता, विपिन चंद्र गुप्ता भंडार परिचर, स्टोर प्रभारी करन सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक राजीव कुमार, संजय कुमार, भगीरथ, वीरपाल, पंकज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed