फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It is not the right of the government to run bulldozers: Dr. bark

बुलडोजर चलाना सरकार का हक नहीं : डाॅ. बर्क

Thu, 23 Mar 2023 01:11 AM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: ranjeett ranjeett Updated Thu, 23 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन

 

विज्ञापन

संभल। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बुलडोजर की कार्रवाई को असंवैधानिक बताया है। कहा है कि किसी ने अपराध किया तो अदालत सजा देगी लेकिन सरकार कानून भी अपने हाथ में लेकर बुलडोजर चला रही है।
 सांसद ने यह बयान दिल्ली में मीडियाकर्मियों को दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांसद ने अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए कहा कि उनकी गलतियां हैं या गलती की है तो उसके लिए जेल मौजूद है। अदालत सजा देगी। सरकार बुलडोजर की कार्रवाई कर कानून अपने हाथ में क्यों ले रही है।

विज्ञापन

  सरकार को कोई हक नहीं है कि बुलडोजर चलवाए। आगे कहा कि भाजपा देश में हिंदू और मुस्लिम के बीच नफरत पैदा कर रही है। मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि देश सभी का है। जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों का है। सांसद ने आगे कहा कि अदाणी के मामले की जांच होनी चाहिए। इसका हल नहीं हो पा रहा है। सांसद ने कहा कि अदाणी प्रधानमंत्री के दोस्त हैं। संसद में इस पर बहस होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed