{"_id":"63e6abfc47695033c2022313","slug":"investment-kumbh-program-was-organized-on-friday-at-mgm-college-in-the-city-sambhal-news-c-15-1-51151-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: जिले में निवेश के लिए करीब 5500 करोड़ के प्रस्ताव आए, निवेश कुंभ में भी निवेशकों ने प्रस्ताव दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: जिले में निवेश के लिए करीब 5500 करोड़ के प्रस्ताव आए, निवेश कुंभ में भी निवेशकों ने प्रस्ताव दिए
विज्ञापन
संभल। नगर के एमजीएम कॉलेज में शुक्रवार को निवेश कुंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ में आयोजित हुए ग्लोबल समिट कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को उद्यमियों ने एलईडी के माध्यम से सुना। कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव, जिलाधिकारी मनीष बंसल,पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर की। पुलिस अधीक्षक ने उद्यमियों को सुरक्षि त माहौल होने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि यदि कोई समस्या होती है तो पुलिस तत्काल मदद करेगी। उद्यमी अरविंद अरोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कराकर जो अच्छी पहल की है। वह सराहनीय है। कहा कि नौकरी से बेहतर विकल्प व्यापार है। व्यापार छोटे से ही बड़ा होता है। इसलिए व्यापार की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। अनंत अग्रवाल ने कहा कि जिले में अपार संभावनाएं हैं। संभल हस्तशिल्प के साथ ही आलू, मेंथा की खेती के लिए जाना जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों की संख्या काफी है। अभी तक 5500 करोड़ के निवेश किए जाने के प्रस्ताव आ चुके हैं। इससे जिले का विकास तेजी से होना तय है। शासन और प्रशासन स्तर की जो समस्याएं हैं वह दूर करने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में निवेशकों को संबंधित विभागों के अधिकारियों से परिचय कराते हुए उनकी शंकाओं का समाधान तथा शासन की नीतियों प्रक्रियाओं एवं भूमि की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में निवेशकों ने काफी उत्साह के साथ निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। शुक्रवार तक 5500 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। इससे जिले का विकास तेजी से होगा और उद्यमियों को भरोसा दिया है कि उनकी समस्याओं को निस्तारण शासन और प्रशासन की ओर से तत्काल किया जाएगा।
विज्ञापन
मनीष बंसल, जिलाधिकारी, संभल।
जिले में कानून व्यवस्था अच्छी है और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कोई भी व्यक्ति कोई व्यापार करना चाहता है, तो उसके लिए जिले में सुरक्षित वातावरण है
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।
जिला प्रशासन के सहयोग से उद्यमियों में उत्साह है। जागरूक किया जा रहा है। निवेश के प्रस्ताव लक्ष्य से ज्यादा आ गए हैं। 2000 करोड़ का लक्ष्य शासन से मिला था। अभी तक 5500 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। उद्योग भी जल्द स्थापित होंगे।
कमल कौशल वार्ष्णेय, चैप्टर चेयरमैन, आईआईए, संभल।

उद्यमी विश्वास रखें शासन और प्रशासन के माध्यम से गुड गवर्नेंस और सुरक्षा प्राप्त होगी। शासन और प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।
डा. अनामिका यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष, संभल।
फैक्टरी और डिस्टलरी की क्षमता बढ़ाई जाएगी और ग्रीन एनर्जी का प्लांट लगाया जाना है। करीब 460 करोड़ का निवेश किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया है। एमओयू प्रमाण पत्र भी मिल गया है।
विवस्वान त्रिपाठी, जीएम, एडमिनिस्ट्रेशन, आईआर।
शासन प्रशासन की ओर से समिट आयोजन कराना सराहनीय है। उद्योग स्थापित करने के लिए अच्छा माहौल बना है। निवेश के लिए प्रस्ताव दिया है।
सुहेल परवेज, उद्यमी, संभल।
जिले के उद्यमियों में काफी उत्साह है। निवेश के प्रस्ताव भी लक्ष्य से काफी ज्यादा आ चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी निवेश होना चाहिए। संभल हस्तशिल्प के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जाना चाहिए।
ताहिर सलामी, हस्तशिल्प एसोसिएशन अध्यक्ष, संभल।

संभल नगर और गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक उद्योग स्थापित करने हैं। इसमें करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। इसका प्रस्ताव भी दे दिया है।
मुशीर खां तरीन, उद्यमी, संभल।
इन्हें दिया प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न
उद्यमी कमल कौशल वार्ष्णेय, सोहेल परवेज, ताहिर सलामी, अरविंद अरोरा, ओवैस आलम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विकास वार्ष्णेय, राजेंद्र दीक्षित, विश्वेश त्रिपाठी, संजय पोली, फूल प्रकाश, नीरज वार्ष्णेय, मुशीर तरीन, उदित मोहन शंखधर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डीएसएम असमोली शुगर मिल के विश्वेश त्रिपाठी और इंडिया राइस मिल के मोहम्मद हारून को एमओयू सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
यह रहे मौजूद
एसडीएम संभल सुनील कुमार, एसडीएम चंदौसी रामकेश धामा, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्र, एमजीएम कॉलेज प्राचार्य डा. योगेंद्र सिंह, डीएफओ अरविंद कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा अंजू सिंह, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी संजीदा बेगम और कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डा. संजय बाबू दूबे ने किया।