फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   International Yoga Fortnight will be celebrated from June 15 to 21

Sambhal News: 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग पखवाड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Fortnight will be celebrated from June 15 to 21
बहजोई। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिले में आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग पखवाड़ा पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय आयुष अधिकारी से योग दिवस की तैयारियों को लेकर जानकारी की। कहा कि जिले के सभी संस्थान और सरकारी कार्यालयों में योग का आयोजन किया जाना है। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने स्तर से योगाभ्यास को लेकर स्थान चिन्हित करते हुए तैयारियों को समय रहते हुए पूरा करें।उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों 15 जून से योग के लिए खुलेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों के योग से संबंधित वीडियो को भी प्रदर्शित किया जाएगा। ताकि बच्चे आसानी से योग कर सकें। कहा कि योगभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए। जिलाधिकारी ने सिविल सोसायटी के सदस्यों को भी योगभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया। और उन्होंने कहा कि अपने स्तर से प्रशिक्षक भी उपलब्ध कराएं ताकि जिले में योगाभ्यास अच्छी तरह हो सके। क्षेत्रीय आयुष अधिकारी ने बताया कि योगाभ्यास पखवाड़े के अंतर्गत पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि 21 जून को समापन कार्यक्रम चंदौसी रोड ग्राम आटा स्थित संजीवनी वाटिका में किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ कमलेश सचान, एडीएम प्रदीप वर्मा, सीएमओ डा. तरन्नुम रजा, एसडीएम चंदौसी रामकेश धामा, एसडीएम गुन्नौर संदीप वर्मा, एसई विद्युत एके सिंह, बीएसए चंद्रशेखर, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, डीआईओ बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed