फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Instructions to stop the salary of Gram Panchayat Secretary, Assistant and Safai Karamcharis

Sambhal News: ग्राम पंचायत सचिव, सहायक और सफाईकर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of Gram Panchayat Secretary, Assistant and Safai Karamcharis
संभल। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी ने पिछली बैठक के दौरान हुई कार्रवाई की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने आईईसी फंड के माध्यम से स्कूलों में स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग कराने के निर्देश दिए है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओडीएफ प्लस के अंतर्गत चयनित ग्रामों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिवों के रोस्टर के अनुसार डयूटी को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। सचिवों का रोस्टर जारी ना हो पाने तथा ग्राम पंचायत सचिवालयों में ग्राम पंचायत सचिवों, पंचायत सहायक तथा सफाईकर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ना लगने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत सहायकों तथा सफाई कर्मचारियों के बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि सभी पंचायत सचिव, पंचायत सहायक रोस्टर के अनुसार कार्य करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत सहायक सुबह 10बजे से शाम 05 बजे तक पंचायत सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने वेस्ट स्टेबलाईजेशन पॉन्ड का कार्य ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ या नहीं इसके विषय में विकास खंड वार जानकारी ली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, एसीएमओ कुलदीप आदिम, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed