फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Instructions to ensure uninterrupted power supply in the district.

Sambhal News: जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure uninterrupted power supply in the district.
संभल। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मेरठ के प्रबंध निदेशक ने शनिवार को संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में तकनीकी और वाणिज्यिक पैरामीटर्स की समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




बैठक के दौरान पीएम सूर्यघर, पीटीडब्ल्यू, झटपट और निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदित संयोजनों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि पोर्टल पर प्राप्त संयोजन समय सीमा से बाहर न जाएं। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के तहत लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन




उनके परियोजना समापन पर भी जोर दिया गया। 1912 पोर्टल और विद्युत आपूर्ति से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा गया है। प्रबंध निदेशक ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक ने राजस्व वसूली में वृद्धि करने और लाइन लॉस कम करने के लिए निर्देश दिए हैं। मीटर लगाने के कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा है। बिलिंग समस्या और खराब मीटर पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्य अभियंता मुरादाबाद क्षेत्र और अधीक्षण अभियंता संभल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed