फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Instructions to emphasize on kabaddi and wrestling to promote talents

Sambhal News: प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी और कुश्ती पर जोर देने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Instructions to emphasize on kabaddi and wrestling to promote talents
संभल। शासन ने ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कालेजों में कुश्ती और कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। खेल निदेशक का पत्र मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि वह खेलों की तरफ विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने जिले के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्रामीण अंचल में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के निखारने के लिए कबड्डी और कुश्ती जैसे खेलों को बढ़ावा दिया। डीआईओएस ने कहा कि सप्ताह के अंतिम दिन कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताओं का विद्यालय स्तर पर आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य खेल की अनिवार्यता को समझते हुए खेल शिक्षक की तैनाती सुनिश्चित करें। प्रत्येक स्कूल में कबड्डी और कुश्ती के लिए मैदान तैयार कराया जाए। समय-समय पर कबड्डी और कुश्ती की विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हो। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को शासनादेश के पालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed