{"_id":"6862ec170c303a0e4c041ad4","slug":"instructions-to-complete-the-rejuvenation-work-at-the-station-soon-chandausi-news-c-204-1-chn1001-121152-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्टेशन पर कायाकल्प का काम जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्टेशन पर कायाकल्प का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। डीआरएम मुरादाबाद राज कुमार ने सोमवार दोपहर रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर दस पर निर्माणाधीन मालगोदाम यार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालगोदाम यार्ड को लेकर संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही रेलवे स्टेशन पर हो रहे कायाकल्प कार्य की डीआरएम ने जानकारी ली और उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे डीआरएम मुरादाबाद राज कुमार अपने विशेष यान से रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर दस पर पहुंचे। यहां बन रहे नए मालगोदाम यार्ड का उन्होंने निरीक्षण किया। निर्माणाधीन मालगोदाम के रास्ते में कीचड़ व गंदगी को देखकर उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि नए मालगोदाम के मार्ग को बेहतर बनाया जाए, ताकि लोडिंग व अनलोडिंग में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
यहां से वह स्टेशन पर कायाकल्प के कार्यों की जानकारी लेने पहुंचे। यहां उन्होंने कायाकल्प कार्य कर रहे ठेकेदार से जानकारी ली और उसे निर्देश दिए कि स्टेशन पर हो रहा सौंदर्यीकरण का कार्य समय से पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग किया जाए। अगर कायाकल्प कार्य में लापरवाही बरती गई, तो कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीईएन संजीव सक्सेना, स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।