फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Instructions for getting FIR against BLO for negligence in work

कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Instructions for getting FIR against BLO for negligence in work
चंदौसी। तहसील सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने बीएलओ के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा की। जिसमें बीएलओ द्वारा 70 से 80 प्रतिशत कार्य पूरा पाया गया। कार्य में लापरवाही बरतने पर बहजोई क्षेत्र के गांव दिलगौरा के विद्यालय के सहायक अध्यापक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम राजपाल सिंह ने तहसील क्षेत्र के बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें बीएलओ द्वारा 70 से 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। सभी बीएलओ से कहा कि शीघ्र ही वह अपने कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। क्योंकि 31 अक्तूबर को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। इसलिए सभी बीएलओ अपने कार्य में जुट जाए और अपना कार्य पूर्ण करें। इसके अलावा कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बीएलओ मनोज कुमार सहायक अध्यापक गांव दिलगौरा ब्लाक बहजोई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही उनका वेतन रोकने के लिए एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि शासन नगर निकाय चुनाव के कार्य को लेकर गंभीर है। इसलिए लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed