{"_id":"692f49cf8c74447a960655bc","slug":"innocent-girl-dies-due-to-treatment-by-medical-store-operator-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129680-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मेडिकल स्टोर संचालक के उपचार से मासूम बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मेडिकल स्टोर संचालक के उपचार से मासूम बालिका की मौत
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर में झोलाछाप के उपचार से मासूम बालिका छह वर्षीय पिंकी निवासी गांव रानीवाला, थाना आदमपुर, अमरोहा की मौत हो गई। बालिका की मौत होने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया।
बालिका के पिता कुंवर सिंह ने बताया की बेटी को कई दिन से बुखार आ रहा था। दवाई चल रही थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही थी। मंगलवार को उसे इलाज के लिए गांव सौंधन लेकर पहुंच गए। यहां मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले को दिखाया था। उसने बच्ची का इलाज शुरू किया लेकिन थोड़ी देर के बाद ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और उसकी अचानक से सांस रुक गई। परिवार के लोगों ने यह बात मेडिकल स्टोर संचालक से कहीं तो वह इधर-उधर की बात बनाकर दवाई का बहाना करते हुए भाग निकला। बालिका की मौत के बाद काफी देर तक परिवार के लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक के आने का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चौकी से पुलिस पहुंच गई लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की और बच्ची का शव ले गए।