{"_id":"6983a7fdfbebd98ca50efe3e","slug":"information-on-prevention-given-to-patients-on-world-cancer-day-sambhal-news-c-204-1-chn1001-126636-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विश्व कैंसर दिवस पर मरीजों को दी बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विश्व कैंसर दिवस पर मरीजों को दी बचाव की जानकारी
विज्ञापन
चंदौसी। सीएचसी में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने उपस्थित मरीजों और तीमारदारों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि लंबे समय तक ठीक न होने वाला घाव, शरीर में गांठ, अचानक वजन कम होना, लगातार खांसी या आवाज में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू और धूम्रपान से दूरी बनाए रखना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। बताया कि कैंसर का समय पर पता चलने पर इलाज संभव है और मरीज स्वस्थ जीवन जी सकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मरीजों को कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में भी जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक रहने की अपील की गई। सीएचसी स्टाफ द्वारा लोगों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय सिंह, रिया अग्रवाल, स्टाफ नर्स ज्ञान भारती, फार्मासिस्ट हेमेशनाथ, गिरीराज किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
राधा गोविंद विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस
चंदौसी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर राधा गोविंद विश्वविद्यालय में नर्सिंग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज तोमर ने कहा कि कैंसर एक गंभीर रोग है, लेकिन यदि इसकी समय पर पहचान हो जाए, तो इसका इलाज संभव है।
उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर से बचाव के लिए सिगरेट, तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। कैंसर केवल बीमारी नहीं बल्कि महामारी का रूप ले चुका है।
नियमित स्वास्थ्य जांच से कैंसर की समय रहते पहचान की जा सकती है और सही जानकारी और सकारात्मक सोच से इस रोग पर विजय पाई जा सकती है। इस अवसर पर नर्सिंग विभाग से नीतू मौर्या, निशा फातिमा, अभिषेक, खुशबू आदि उपस्थित रहे। संवाद