फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Information about new provisions related to GST was received in the trader-official dialogue.

Sambhal News: व्यापारी-अधिकारी संवाद में मिली जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Information about new provisions related to GST was received in the trader-official dialogue.
चंदौसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे व्यापारी-अधिकारी संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को जवाहर रोड स्थित धन्वंतरी फार्मेसी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों और राहत योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुआ। डिप्टी कमिश्नर बब्बू यादव ने बताया कि जीएसटी में सुधार करते हुए एसपीएल-02 (वाइबर स्कीम) लागू की गई है, जिसके तहत ब्याज और पेनल्टी माफ कर व्यापारियों को राहत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह स्कीम अब भी चालू है। यदि किसी व्यापारी का मामला माननीय न्यायालय द्वारा धारा 74 के स्थान पर धारा 73 में घोषित होता है, तो वह किसी भी समय एसपीएल-02 फॉर्म भरकर ब्याज और पेनल्टी से छूट प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1000 रुपये से कम के मामलों में अब कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही, धारा 73 और 74 से जुड़े मामलों में जवाब देने और समाधान के लिए पहले दिए जाने वाले 30 दिन के समय को बढ़ाकर 60 दिन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मेंथा सहित कई वस्तुओं पर लगने वाले अधिक टैक्स को कम किया है। पहले कई जरूरी वस्तुओं पर 12, 18 और 28 प्रतिशत तक टैक्स लगता था, जिसे घटाकर उपभोक्ताओं को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी, उमेश वार्ष्णेय, रमेश ग्रेवाल, सागर गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा, विजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।



......................................
पंजीकृत व्यापारियों ने उठाई स्वास्थ्य बीमा की मांग
चंदौसी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की पुरानी पैठ स्थित राजीव वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में में आगामी बजट को लेकर चर्चा हुई और सरकार से व्यापारियों के हित में स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मांग रखीं गईं। जिलाध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने कहा की सरकार को देश के आठ करोड़ खुदरा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट में आवश्यक प्रावधान करने चाहिए। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए। जिला महामंत्री विनय अग्रवाल ने 65 वर्ष से अधिक के व्यापारियों के लिए पेंशन और रेल रिजर्वेशन में प्राथमिकता की मांग की। इस दौरान विपिन अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी, शैलेंद्र वार्ष्णेय, राजेश लाला, केशव वार्ष्णेय, सचिन बिंदल, शक्ति शर्मा, हरीश अदलक्खा, दाता राम भारती आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद




.......................................
टैक्स बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक बुधवार को मोहल्ला गोपाल में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने एसआईटी द्वारा मारे जा रहे छापों के तरीकों पर खेद व्यक्त किया। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से व्यापारिक हितों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर बब्बू यादव और धर्मेंद्र कुमार ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अरविंद कुमार गुप्ता, गोविंद गर्ग, फूल प्रकाश, हरिगोपाल, सुधीर अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed