फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Independent Lata Varshney won by 13879 votes in Chandausi

Sambhal News: चंदौसी में निर्दलीय लता वार्ष्णेय 13879 वोटों से जीतीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Independent Lata Varshney won by 13879 votes in Chandausi
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी लता वार्ष्णेय 23796 वोट लेकर सपा प्रत्याशी खदीजा वारसी को 13897 वोटों से हराया। दूसरे नंबर पर सपा की खदीजा वारसी और भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा तीसरे स्थान पर रही। चंदौसी सीट पर अध्यक्ष पद के लिए दस प्रत्याशी मैदान में थे। चंदौसी नगर पालिका में 48747 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

शनिवार को हुई मतगणना में चंदौसी नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक वोट 23796 निर्दलीय प्रत्याशी लता वार्ष्णेय को मिले। उन्होंने सपा प्रत्याशी खदीजा वारसी को हराया। खरीदा वारसी को 9917 वोट मिले। जीत का अंतर काफी बड़ा रहा। हालांकि तीसरे नंबर पर ही भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा को सपा प्रत्याशी से मात्र छह मत कम मिले और वह 9911 मत पाकर तीसरे स्थान पर रह गई। मतगणना की शुरूआत से ही निर्दलीय प्रत्याशी ने लीड बना ली थी और वह लगातार बढ़ती गई।
विज्ञापन

भाजपा व सपा प्रत्याशी के वोटों में ज्यादा अंतर नहीं रहा। चंदौसी में सीट पर दस प्रत्याशी थी। बसपा, कांग्रेस व अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा पाए। बसपा प्रत्याशी हुमैरा गय्यूर को 1075 व कांग्रेस प्रत्याशी डौली को मात्र 434 वोट मिले। नोट ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, नोटा को 122 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

48747 में से 2487 वोट हुए निरस्त : चंदौसी नगर पालिका में कुल 100897 मतदाता थे। इनमें से मात्र 48747 मतदाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतगणना के दौरान 2487 मत निरस्त पाए गए। कुछ मतों पर कोई भी मोहर नहीं लगी थी, तो कुछ मतों पर दो स्थानों पर स्याही अथवा मोहर लगी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed