फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Income Tax teams continued to scrutinise documents at sugar mills for the third day.

Sambhal News: चीनी मिलों में तीसरे दिन भी करती रहीं दस्तावेज खंगालती रहीं आयकर की टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Income Tax teams continued to scrutinise documents at sugar mills for the third day.
रजपुरा शुगर मिल का फोटो। संवाद
संभल। धामपुर शुगर मिल ग्रुप की असमोली और रजपुरा चीनी मिल में शुक्रवार को भी आयकर की टीमें दस्तावेज खंगालती रहीं। तीन दिन से यह छानबीन चल रही है। मिल के कर्मचारियों की मौजूदगी में यह छानबीन चलने की चर्चा है। इससे स्पष्ट है कि आयकर की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इसके चलते ही यह छानबीन लंबी हो गई है। शनिवार को भी यह छानबीन जारी रहने की चर्चा है। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे आयकर विभाग की टीमों ने छानबीन शुरू की थी। अभी यह कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को असमोली मिल परिसर में 40 से 50 आयकर के अधिकारी व कर्मचारी, जबकि रजपुरा मिल में 20 से 25 अधिकारी व कर्मचारी दास्तावेजों की छानबीन करते रहे। मिल के दस्तावेजों की देखरेख करने वाले मिल के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में छानबीन की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। हालांकि इसकी पुष्टि छानबीन पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। आयकर के अधिकारी जो मिल के बाहर भी निकल रहे हैं वह भी जानकारी देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि छानबीन पूरी होने के बाद ही जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed